LIVE Bihar Election: तेजस्वी यादव होंगे सीएम चेहरा मुकेश सहनी डिप्टी, महागठबंधन का ऐलान
x

Bihar Election: तेजस्वी यादव होंगे सीएम चेहरा मुकेश सहनी डिप्टी, महागठबंधन का ऐलान

Breaking News: बिहार चुनाव के लिए सीएम- डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर महागठबंधन ने तस्वीर साफ कर दी है। तेजस्वी को सीएम चेहरे और मुकेश सहनी को डिप्टी के तौर पर पेश किया गया।


23rd October live news: बिहार चुनाव के लिए सीएम- डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर महागठबंधन ने तस्वीर साफ कर दी है। तेजस्वी यादव को सीएम चेहरे और मुकेश सहनी को डिप्टी के तौर पर पेश किया गया।

Live Updates

  • 23 Oct 2025 12:40 PM IST

    महागठबंधन की तरफ से सीएम चेहरा के ऐलान के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है. एक भी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है. उनके सीएम चेहरे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हम शुरू से कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं।



  • 23 Oct 2025 12:36 PM IST

    महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, "... हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? यह हमारी मांग है क्योंकि हमने देखा कि चुनाव तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि किसी और को मुख्यमंत्री चुना गया था..."


  • 23 Oct 2025 12:34 PM IST

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम महागठबंधन के लोग सिर्फ़ सरकार बनाना या सीएम बनना नहीं चाहते, बल्कि बिहार बनाना चाहते हैं, इसीलिए हम साथ हैं... मैं महागठबंधन के सभी सदस्यों को मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूँ। मैं उन सभी से कहना चाहता हूँ कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूँगा और साथ मिलकर हम 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे जो अभी सत्ता में है..."


  • 23 Oct 2025 12:29 PM IST

    बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी डिप्टी सीएम होंगे। इसके साथ ही शोषित वंचित समाज से और डिप्टी सीएम नियुक्त किए जाएंगे। 

  • 23 Oct 2025 12:24 PM IST

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहारविधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने ऐलान किया। 


  • 23 Oct 2025 12:19 PM IST

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जनता लंबे समय से चुनाव का इंतज़ार कर रही थी। यह चुनाव युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों का है... हम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बिहार तैयार है...यह महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव जीतने के लिए लड़ेगा।

  • 23 Oct 2025 12:17 PM IST

    वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वो 3.5 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। अब वह क्षण आ गया है। सिर्फ वीआईपी या मुकेश सहनी ही नहीं, पार्टी के लाखों लोग इसका इंतजार कर रहे थे। भाजपा ने हमारी पार्टी तोड़ी और हमारे विधायकों को तोड़ दिया... उस समय, हमने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया था - 'भाजपा को जब तक हम तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'... समय आ गया है, महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े होकर हम बिहार में अपनी सरकार बनाएंगे और भाजपा को राज्य से बाहर करेंगे। महागठबंधन एकजुट और मजबूत है। आने वाले समय में, हम काम करेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे।

  • 23 Oct 2025 12:16 PM IST

    महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आगामी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज इंडिया गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने उपस्थित है। इंडिया गठबंधन की आधारशिला तब रखी गई थी जब राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 17 महीने तक SIR और अन्य मुद्दों पर मतदाता अधिकार यात्रा की थी।


  • 23 Oct 2025 12:15 PM IST

    बिहार चुनाव और महागठबंधन के सीएम चेहरे पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में, हम कभी भी पहले से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करते हैं; अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही निर्णय लिया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि तेजस्वी यादव बिहार के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। जहां तक ​​कांग्रेस का सवाल है, हम बिहार में जूनियर पार्टनर हैं। भाजपा, एनडीए हमारी भूमिका को कम करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है, उनका रिकॉर्ड शून्य है, और इसलिए वे हमें निशाना बना रहे हैं।"

  • 23 Oct 2025 11:18 AM IST

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन में सब ठीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं में हमेशा शिकायतें रहती हैं। उनकी अपेक्षाएं होती हैं और उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।

Read More
Next Story