
23 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान, सीतापुर जेल में थे बंद
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है
23rd september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 23 Sept 2025 1:20 PM IST
आज़म खान को मई 2022 में जमानत मिली थी। हालांकि सलाखों से बाहर उनका वक्त लंबा नहीं चला। महज़ सवा साल बाद ही, 18 अक्टूबर 2023 को अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा।
- 23 Sept 2025 1:18 PM IST
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बनने के बाद से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता चला गया। फरवरी 2020 में पहली बार उनकी गिरफ्तारी हुई और सुरक्षा कारणों से उन्हें सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया।
- 23 Sept 2025 1:16 PM IST
23 महीने बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई हुई। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें 70 से अधिक मामलों में जमानत दी थी।
- 23 Sept 2025 9:37 AM IST
कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव के बाद बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर में अलग-अलग घटनाओं में मौतें हुईं।
- 23 Sept 2025 6:57 AM IST
सीतापुर जेल से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज रिहा होंगे। बता दें कि इलाहाबाद हाइकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। आजम खान के ऊपर 80 से अधिक मामले दर्ज हैं।
- 23 Sept 2025 6:34 AM IST
भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को न्यूयॉर्क में मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा पर 100,000 डॉलर का नया शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिसने भारतीय आईटी सेक्टर को गहरा झटका दिया है।