
पहली बार नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, भोपाल में बोले राहुल गांधी
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
24th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 24 Feb 2026 4:05 PM IST
भारत- अमेरिकी ट्रेड डील पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी समझौता कर चुके हैं और यह उनकी आंखों में दिखाई देता है।
- 24 Feb 2026 3:38 PM IST
'कांग्रेस किसान महाचौपाल' में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहला स्पीकर लोकसभा का LoP होता है लेकिन हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।
- 24 Feb 2026 3:36 PM IST
भोपाल में नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया।
- 24 Feb 2026 11:17 AM IST
बिहार में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों का प्रोटेस्ट जारी है।
- 24 Feb 2026 10:43 AM IST
एआई इंडिया इंपैक्ट समिट में हंगामे के मुद्दे पर इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- 24 Feb 2026 9:51 AM IST
राहुल गांधी के बाद अब AAP सांसद संजय सिंह कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मुलाकात की।

