लेह में हिंसक हुआ आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर फूंका
x

लेह में हिंसक हुआ आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर फूंका

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


24th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 24 Sept 2025 2:24 PM IST

    बुधवार (24 सितंबर) को लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, जब कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे दो लोगों को पिछली शाम तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।1989 के बाद यह पहली बार है जब लेह में इतनी बड़ी हिंसा देखी जा रही है।

    1989 में, लद्दाख को तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाने की स्थानीय समूहों की मांग को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (लेह) की स्थापना की नींव रखी गई।

  • 24 Sept 2025 1:52 PM IST

    सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन कर रहे लद्दाखी युवाओं ने लेह स्थित भाजपा कार्यालय पर हमला किया।


  • 24 Sept 2025 1:20 PM IST

    सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का हालचाल लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। 

  • 24 Sept 2025 9:52 AM IST

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती, महामहिम शेख अब्दुलअज़ीज़ बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अलशेख के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ सऊदी अरब और उसके लोगों के साथ हैं।

  • 24 Sept 2025 9:48 AM IST

    झारखंड में बिशुनपुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी है। 

  • 24 Sept 2025 8:12 AM IST

    बिहार में उम्मीदवारों के चयन के लिए आज से बीजेपी की बैठक शुरू होने जा रही है। वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की भी बैठक होने वाली है। 

  • 24 Sept 2025 6:19 AM IST

    पूर्वी ताइवान में तूफान की वजह से बैरियर झील में उफान आ गया और 14 लोगों की जान चली गई। 

Read More
Next Story