
पाकिस्तान ने एयरोस्पेस किया बंद, भारत की 800 उड़ाने होंगी प्रभावित
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
25 th April live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 25 April 2025 9:20 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल एक आरोपी आदिल शेख के खिलाफ जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई। उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है।
- 25 April 2025 7:43 AM IST
भारतीय फौज का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से रात में फायरिंग की गई जिसका जवाब पुख्ता तौर से दिया गया।
- 25 April 2025 7:42 AM IST
अमेरिका ने भारत में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस कठिन समय में भारत के प्रति एकजुटता जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा,"जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के हर कृत्य की सख्त निंदा करता है।"
- 25 April 2025 7:25 AM IST
पहलगाम के गुनहगारों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के अलग अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इन सबके बीच बांदीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों- आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है।
- 25 April 2025 6:40 AM IST
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने राहुल, सोनिया और सैम पित्रोदा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस मामले में आज सुनवाई होगी।
- 25 April 2025 6:21 AM IST
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपने सैनिकों की तैनाती कर दी है। इसी के साथ, देश के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने अपना ढाका दौरा स्थगित कर दिया है। वे 27-28 अप्रैल को बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे।