
स्कूलों में ब्लैक बोर्ड ही नहीं शुगर बोर्ड भी, CBSE की पहल को PM ने सराहा
Breaking News: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
25th May live news: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 25 May 2025 6:22 AM IST
आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी थी। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। कुछ ही घंटों में यह चेतावनी हकीकत बन गई और राजधानी में झमाझम बारिश शुरू हो गई।
- 25 May 2025 6:18 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद तेज़ हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया। जहां एक ओर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं ने नई परेशानियां खड़ी कर दीं।