
पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले की जांच के लिए तैयार: पीएम शाहबाज शरीफ
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
26 april live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 26 April 2025 2:02 PM IST
पाकिस्तान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद भारतीय उड़ानों की अवधि में बढ़ोतरी और तकनीकी अड़चनें आने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों को यात्रियों को संभालने के लिए "अनिवार्य दिशा-निर्देश" जारी किए हैं, ताकि उन्हें पहले से ही स्थिति की जानकारी दी जा सके।
- 26 April 2025 1:50 PM IST
आगरा में गुलफाम अली नामक एक रेस्तरां कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोलीबारी में उसका साथी घायल हो गया। दोनों ही शाहिद अली चिकन बिरयानी में काम करते थे, जिसका मालिक गुलफाम का चचेरा भाई शाहिद अली था। हत्या के कुछ घंटों बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया, जिसमें दो लोग पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अपराध की ज़िम्मेदारी लेते हुए नज़र आ रहे हैं।
- 26 April 2025 1:48 PM IST
हाल ही में संपन्न क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने आगामी ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के क्वालीफिकेशन ने यह भी पुष्टि की है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड में आयोजित किया जाएगा। क्योंकि भारत के खिलाफ उनके मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे मेजबान देश की यात्रा नहीं करेंगे।
- 26 April 2025 12:03 PM IST
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इस्लामाबाद जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की 'तटस्थ जांच' के लिए तैयार है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।
- 26 April 2025 10:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में आतंकियों के घर गिराए हैं। आतंकियों पर लगातार एक्शन हो रहा है।
- 26 April 2025 10:03 AM IST
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा भारी पैमाने पर लोहा चोरी कर लाखों की काली कमाई करने का मामला सामने आया है। सीबीआइ पटना की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित चार को दबोचा है। इसमें सोनपुर रेलमंडल के हाजीपुर में पदस्थापित सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार व पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलमंडल के डेहरीआनसोन में पदस्थापित सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज कुमार को गिरफ्तार किया है।
- 26 April 2025 10:02 AM IST
जागरण संवाददाता, देवबंद। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब सात बजे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई श्रमिकों की मौत हो गई।
- 26 April 2025 8:22 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता रोकने समेत कई कड़े कदम उठाए हैं. इससे पाकिस्तान बिलबिला गया है. इसी क्रम में अब पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा. सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा.
- 26 April 2025 7:50 AM IST
पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार की देर रात LOC पर अलग-अलग चौकियों से गोलीबारी की गई है। बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
- 26 April 2025 7:09 AM IST
पहलगाम के पास बैसरन घाटी में हुआ आतंकवादी हमला लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से जुड़े एक समूह द्वारा किया गया था, जिसमें ज़्यादातर विदेशी आतंकवादी शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय आतंकवादियों, घाटी के ओवरग्राउंड वर्करों और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख हाफ़िज़ सईद के नियंत्रण में समर्थन प्राप्त है।