
गणतंत्र दिवस समारोह में देश की सैन्य शक्ति की नुमाइश, सेना ने पहली बार युद्धक साजो-सामान का प्रदर्शन किया
राफेल विमानों के फ्लाई-पास्ट और युद्ध साजो-सामान से लेकर यूरोपीय संघ के विशिष्ट अतिथियों और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों तक, 77वां गणतंत्र दिवस परेड भारत की शक्ति, एकता और वैश्विक हैसियत को दर्शाती है।
26 January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 26 Jan 2026 12:48 PM IST
गणतंत्र दिवस परेड का समापन एक शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें भारतीय वायु सेना के राफेल जेट्स ने सटीक फ्लाईपास्ट किया, जिससे भीड़ रोमांचित हो गई और भारत की हवाई ताकत और कौशल के प्रदर्शन के साथ समारोहों का समापन हुआ।
- 26 Jan 2026 11:02 AM IST
गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी 2026) में भारत ने टी-90 टैंक का प्रदर्शन किया। इसे भारतीय सेना ने 'भीष्म' नाम दिया है। रूस में निर्मित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है। यह टैंक 2001 से भारतीय सेना का हिस्सा है और इसे राजस्थान, पंजाब में पाकिस्तान सीमा और लेह में चीन सीमा पर तैनात किया गया है। 2005 में इनकी बड़ी खेप भारत आई। शुरुआत में यह पूरी तरह रूसी तकनीक से बना था, लेकिन अब इसके कई पुर्जे भारत में ही बनाए जाते हैं। तमिलनाडु के अवाडी में इन टैंकों को तैयार किया जाता है।
- 26 Jan 2026 11:02 AM IST
India Republic Day 2026 Parade Live: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को स्पेस स्टेशन के अपने साहसी मिशन के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
- 26 Jan 2026 11:01 AM IST
सैन्य शक्ति ने ढोल और शहनाई पर 'वंदे मातरम्' की शानदार धुन बजाई। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम भी वंदे मातरम् ही रखी गई है।
- 26 Jan 2026 10:45 AM IST
गणतंत्र दिवस पर यूरोप से आमंत्रित दोनों चीफ गेस्ट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के साथ बग्गी पर कर्तव्यपथ पर पहुंचे। कर्तव्य पथ पर पहले से मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों की अगवानी की। इसके बाद तीनों सेनाओं के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और उन्होंने राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की सलामी ली
- 26 Jan 2026 10:13 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के पास बने नेशनल वार मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
- 26 Jan 2026 9:07 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये देशवासियों को गणतंत्र दिवस समारोह की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
- 26 Jan 2026 9:02 AM IST
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे से होगी, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।
- 26 Jan 2026 9:01 AM IST
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन परेड के मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को भारत पहुंचने पर दोनों नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
- 26 Jan 2026 9:01 AM IST
इंडिया गेट के पास कतर्व्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, जिसमें देश की रक्षा क्षमताएं, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” है, जो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत को सम्मान देती है।

