
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में भीषण आग, ऐक्शन में 22 दमकल गाड़ियां
Breaking News: देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
27th june live news: देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 27 Jun 2025 8:52 AM IST
दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना सुबह करीब 4:15 बजे बवाना में डीएसआईआईडीसी के सेक्टर-4 के ए-31 स्थित फैक्ट्री में लगी। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
- 27 Jun 2025 7:23 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'X' पर पोस्ट किया कि चिंगदाओ में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की। हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस सकारात्मक गति को बनाए रखें और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचें।
- 27 Jun 2025 7:22 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "रथ यात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य और असाधारण अनुभव है। आज मैं महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल हुआ और प्रार्थना की। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"
- 27 Jun 2025 6:22 AM ISTशंघाई सहयोग संगठन की बैठक से इतर भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई। बता दें कि आतंकवाद के मुद्दे पर चीन और पाकिस्तान के नरम रुख के बाद भारत ने साक्षा बयान पर दस्तखत से इनकार कर दिया था।