
नहीं रहीं वैजयंती माला, 91 साल की उम्र में निधन
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है
28th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 28 Sept 2025 3:45 PM IST
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला का अब हमारे बीच नहीं हैं। 91 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
- 28 Sept 2025 12:14 PM IST
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना प्रांत में शनिवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए। यह घटना ब्रांसविक काउंटी के साउथपोर्ट यॉट बेसिन इलाके में तब हुई, जब नाव से आए एक संदिग्ध ने एक मशहूर रेस्टोरेंट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे संदिग्ध की नाव अमेरिकन फिश कंपनी रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी। कुछ देर बाद नाव पर मौजूद शख्स ने अचानक रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों पर गोली चलानी शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
Next Story