यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बोला- हो सकता है दुरुपयोग
x

यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बोला- हो सकता है दुरुपयोग

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


29th January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 29 Jan 2026 1:09 PM IST

    यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि इसका दुरुपयोग हो सकता है। 

  • 29 Jan 2026 12:30 PM IST

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। बड़े बेटे पार्थ पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। 

  • 29 Jan 2026 11:50 AM IST

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


  • 29 Jan 2026 11:49 AM IST

    अंतिम संस्कार से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल भी उपस्थित रहे। अमित शाह ने इस दौरान पार्थ पवार से भी संवेदनाएं साझा कीं और बातचीत की।

  • 29 Jan 2026 11:35 AM IST

    अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए बारामती उमड़ पड़ा है। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। 

  • 29 Jan 2026 10:14 AM IST

    बारामती प्लेन क्रैश मामले में DGCA ने लर्नजेट विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया है। 

  • 29 Jan 2026 10:02 AM IST

    बारामती के काटेवाड़ी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार को अंतिम विदाई दी गई।

  • 29 Jan 2026 9:17 AM IST

    होसानगर से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट बस में आग लगने से कम से कम 10 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बस में 36 यात्री सवार थे। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।


  • 29 Jan 2026 9:16 AM IST

    बारामती में उस जगह की तस्वीरें हैं जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी क्रैश साइट पर जांच कर रहे हैं।


  • 29 Jan 2026 8:53 AM IST

    UGC के नए नियमों के खिलाफ याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत,जस्टिस जॉय माल्या की बेंच सुनवाई करेगी।


Read More
Next Story