LIVE शिरोमणि अकाली दल के मुखिया हिरासत में, पंजाब पुलिस की कार्रवाई
x

शिरोमणि अकाली दल के मुखिया हिरासत में, पंजाब पुलिस की कार्रवाई

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


2nd July live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 2 July 2025 1:47 PM IST

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी खुशी के लिए शीश महल बनवाया था। वहीं, यह शीश महल जनता की सुविधा के लिए समर्पित किया गया है। पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार में यही अंतर है... हमें पिछले शीश महल को उसके मूल में लौटाना होगा। सरकारी खजाने से लिया गया पैसा वापस मिलना चाहिए।

  • 2 July 2025 1:04 PM IST

    शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को आरोप लगाया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के समर्थन में मोहाली जा रहे कई अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पार्टी के मुताबिक, अमृतसर, ब्यास समेत कई अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं को उनके घरों से ही 'नजरबंद' कर दिया गया है।

  • 2 July 2025 8:16 AM IST

    क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने अपने संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि वे सभी प्रकार के आतंकवाद, विशेष रूप से सीमापार आतंकवाद की निंदा करते हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सभी स्वरूपों में कड़े शब्दों में विरोध जताया और इससे निपटने के लिए परस्पर सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    बयान में 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की विशेष रूप से निंदा की गई, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। क्वाड ने इस हमले को अमानवीय और अस्वीकार्य बताया और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की अपील की। 

  • 2 July 2025 7:55 AM IST

    तेलंगाना के सिगाची फॉर्मा इंडस्ट्री हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इस मामले में रेवंत रेड्डी सरकार ने फर्म के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

  • 2 July 2025 6:36 AM IST

    क्वॉड में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लोगों की रक्षा का अधिकार भारत को है। 

  • 2 July 2025 6:16 AM IST

    कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो चुका है। बता दें कि तीन जुलाई से यात्रा की औपचापिर बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से होगी। 

Read More
Next Story