
भारत में पाकिस्तानी PM शहबाज़ शरीफ़ का यूट्यूब और इंस्टा चैनल ब्लॉक
Breaking News:देश और दुनिया की दूसरी खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है।
2nd May live news: : देश और दुनिया की दूसरी खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 2 May 2025 8:35 PM IST
पहलगाम हमले के दसवें दिन शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।
इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटरों बाबर आज़म, हारिस रऊफ़, मोहम्मद रिज़वान और शाहीन आफ़रीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक किए जा चुके हैं।
- 2 May 2025 1:57 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुनहगारों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब बैसरन घाटी के इलाकों में एनआईए सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
- 2 May 2025 10:20 AM IST
भारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स में 865 और निफ्टी में 226 अंकों की बढ़त है।
- 2 May 2025 9:19 AM IST
अमेरिका ने भारत को समुद्री निगरानी तकनीक और उपकरण बेचने की डील को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह सौदा इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA) कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की समुद्री सीमाओं की निगरानी को सशक्त बनाना और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।
इस रणनीतिक डील की कुल लागत करीब 13 करोड़ डॉलर (लगभग 1,080 करोड़ रुपये) है। भारत ने इस समझौते के तहत अमेरिका से Sea Vision सॉफ्टवेयर, टेक्निकल असिस्टेंस फील्ड टीम (TAFT) की ट्रेनिंग, रिमोट सॉफ्टवेयर और एनालिटिक्स सपोर्ट, और अन्य उन्नत उपकरणों की खरीद का अनुरोध किया था।
- 2 May 2025 8:34 AM IST
दिल्ली में बारिश और तेज़ हवाओं के बीच दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहला हादसा जफरपुर कला इलाके में हुआ, जहां एक विशाल पेड़ अचानक एक मकान पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरा हादसा छावला इलाके में सामने आया, जहां एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे के समय घर में मौजूद चार लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
- 2 May 2025 7:36 AM IST
मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के जयकारे के बीच बाबा केदारनाथ के कपाट खुल चुके हैं।
- 2 May 2025 7:10 AM IST
पाकिस्तान उकसाने वाली कार्रवाई से बाज नहीं आ रहा है। लगातार 8वें दिन नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया।
- 2 May 2025 6:51 AM IST
दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से पेड़ उखड़ गए। आरके पुरम में मेजर सोमनाथ मार्ग के आसपास का नजारा है।
- 2 May 2025 6:36 AM IST
एयर इंडिया ने एक्स पर अपने बयान में कहा, "दिल्ली आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें विलंबित हो रही हैं या उनका मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे हमारी समग्र उड़ान अनुसूची प्रभावित होने की संभावना है। हम व्यवधानों को न्यूनतम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।"
- 2 May 2025 6:34 AM IST
खराब मौसम की वजह से दिल्ली में हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से एडवायजरी जारी की गई है।