पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, 67 वर्ष की उम्र में निधन
x

पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, 67 वर्ष की उम्र में निधन

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


30th January live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 30 Jan 2026 10:13 AM IST

    मशहूर धावक पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का  67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

  • 30 Jan 2026 9:34 AM IST

    सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले में एसआईटी ने एक्टर जयराम के बयान को दर्ज किया है। बता दें हाल ही में केरल की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो इस मामले की तह तक जाएंगे। 

  • 30 Jan 2026 9:07 AM IST

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा का रवैया मुस्लिम विरोधी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं, उन्हें घुसपैठिया और बांग्लादेशी कह रहे हैं, उन पर अत्याचार कर रहे हैं। चुनाव नज़दीक आने पर वह मुसलमानों के खिलाफ और भी ज़्यादा आक्रामक हो गए हैं। वह मुसलमानों को 'मियां' कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने मुसलमानों का अपमान करने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • 30 Jan 2026 9:05 AM IST

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। हादसे की जांच चल रही है और विमान का मलबा दुर्घटनास्थल पर पड़ा है।


  • 30 Jan 2026 9:02 AM IST

    ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बरकरार है। इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के साथ बातचीत की योजना बना रहे हैं। 

  • 30 Jan 2026 9:01 AM IST

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को BSF को ज़मीन सौंपने का निर्देश दिया है, इस पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि उन्होंने BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) का अधिकार क्षेत्र सीमा रेखा से 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी कर दिया है। जो जमीन उनके पास पहले से है, उसकी बाड़बंदी भी अभी तक पूरी नहीं हुई है।

Read More
Next Story