LIVE दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा का निधन
x

दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है


30th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 30 Sept 2025 7:11 AM IST

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है। वह 94वें वर्ष के थे। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का सादगी एवं जन सेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।

  • 30 Sept 2025 6:36 AM IST

    लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ हुई है। भारतीय दूतावास ने आपत्ति जताई है। 

  • 30 Sept 2025 6:23 AM IST

    एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

  • 30 Sept 2025 6:22 AM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर घोषणा की है कि अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

  • 30 Sept 2025 6:20 AM IST

    भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और क्रिकेटर कुलदीप यादव अहमदाबाद पहुंचे।

Read More
Next Story