एसपी गोयल होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव
x

एसपी गोयल होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


31 july live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 31 July 2025 4:52 PM IST

    देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव एसपी गोयल होंगे.

  • 31 July 2025 1:10 PM IST

    एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी ये दिल्ली होमगॉर्ड के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। एसबीके सिंह 1989 एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं। 

  • 31 July 2025 12:21 PM IST

    मालेगांव धमाके के पीड़ित परिवारों ने कहा कि वो एनआईए कोर्ट के फैसले से खुश नहीं है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। 

  • 31 July 2025 11:42 AM IST

    स्पेशल जज लाहोटी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अदालत ने कुछ आरोपों को खारिज कर दिया है, जबकि कुछ को स्वीकार किया है। बचाव पक्ष की इस दलील को कोर्ट ने नामंज़ूर कर दिया कि एटीएस का कालाचौकी कार्यालय एक वैध पुलिस स्टेशन नहीं है। अदालत ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि विस्फोटक सामग्री मोटरसाइकिल के भीतर नहीं, बल्कि बाहर रखी गई थी।

  • 31 July 2025 11:35 AM IST

    2008 में हुए मालेगांव बम धमाके से जुड़े बहुचर्चित मामले में सोमवार को फैसला सुनाया। अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। बरी होने वालों में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं।

  • 31 July 2025 11:32 AM IST

    मालेगांव धमाके में एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सातों आरोपियों को रिहा कर दिया है। एनआईए कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ यूएपीए का मामला नहीं बनता। अदालत ने फैसले से पहले कुछ अहम टिप्पणी भी की। ये साबित नहीं हुआ है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम बाइक थी।

    1. साजिश का कोई एंगल भी साबित नहीं हुआ।
    2. आरडीएक्स और बम के भी सबूत नहीं मिले हैं।
    3. पुरोहित के आरडीएक्स लाने के सबूत नहीं हैं।
    4. ब्लास्ट के बाद फिंगर प्रिंट नहीं लिए गए।
    5. बाइक, प्रज्ञा ठाकुर की थी इसके भी सबूत नहीं हैं।

  • 31 July 2025 10:07 AM IST

    अमेरिकी नौसेना का एक अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट बुधवार तड़के कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जिसकी पुष्टि नौसेना ने आधिकारिक बयान में की है।दुर्घटना के वक्त पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

    नौसेना ने बताया कि यह विमान 'फाइटर स्क्वाड्रन VF‑125 रफ रेडर्स' से संबद्ध था, जो फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन के रूप में कार्य करता है। इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य नौसैनिक पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देना होता है।फिलहाल विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

  • 31 July 2025 7:09 AM IST

    यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने ड्रोन से बड़ा हमला किया है। कई इलाकों में भीषण आग लग गई है। 

  • 31 July 2025 6:32 AM IST

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, यह उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी। वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा।

  • 31 July 2025 5:58 AM IST

    ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी की वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।  

Read More
Next Story