
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 148 फ्लाइट्स रद्द, ट्रेन पर भी असर
Breaking News: देश और दुनिया की उन छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आपका सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
31st December 2025 live news updates: देश और दुनिया की उन छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनसे आपका सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 31 Dec 2025 9:16 AM IST
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 148 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। वहीं ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा है। एनसीआर के शहरों के साथ साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।
- 31 Dec 2025 8:05 AM IST
कोहरे की चादर में पूरा उत्तर भारत लिपटा हुआ है। कोहरे की वजह से ट्रेन, उड़ानें सब प्रभावित हैं। यात्री अपनी निर्धारित ट्रेनों के चलने का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि कोहरे और कम विज़िबिलिटी के कारण कई ट्रेनें लेट हो गई हैं।
- 31 Dec 2025 7:10 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। ये तस्वीरें दिल्ली के अक्षरधाम इलाके की हैं।
- 31 Dec 2025 7:08 AM IST
मौजूदा कोहरे की स्थिति को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
- 31 Dec 2025 7:07 AM IST
उत्तराखंड के पिपलकटी में THDC हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट एरिया के अंदर चलने वाली इंटरनल ट्रांसपोर्ट ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे कई मज़दूर घायल हो गए DM चमोली गौरव कुमार ने बताया, शिफ्ट बदलने के समय, कल रात करीब 9:30 बजे सुरंग में चल रही दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। ट्रेनों में 109 लोग सवार थे, जिनमें से 60 लोग घायल हो गए। 42 लोगों को ज़िला अस्पताल में और 17 लोगों को पिपलकटी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 31 Dec 2025 7:06 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। ये तस्वीरें दिल्ली के आनंद विहार की हैं।

