पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित
x

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


31st march live news : देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएँगे, जिनका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 31 March 2025 11:27 PM IST

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनके योगदान को मान्यता देते हुए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. नामांकन की घोषणा दिसंबर में स्थापित एक वकालत संगठन पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्यों द्वारा की गई, जो नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टीट सेंट्रम से भी जुड़े हैं.

  • 31 March 2025 10:37 PM IST

    इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक महीने से अधिक समय बाद अपना पॉडकास्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन की चुनौतीपूर्ण वास्तविकताओं पर बात की है.

  • 31 March 2025 10:34 PM IST

    मुंबई में पुलिस द्वारा उनके घर पर पहुंचने के कुछ घंटों बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा कि वे पिछले दस सालों से उस पते पर नहीं रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले 10 सालों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है.

  • 31 March 2025 10:31 PM IST

    म्यांमार में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है। सैनिक शासकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 3,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

  • 31 March 2025 12:56 PM IST

    लोकसभा में दो अप्रैल को वक्फ संशोधन बिल पेश हो सकता है। इस विषय पर विपक्ष पहले से ही नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। 

  • 31 March 2025 11:40 AM IST

    लखनऊ के नाका थाना गेट पर तीन युवकों ने एक इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। 

  • 31 March 2025 10:01 AM IST

    2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। तिवारी नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

  • 31 March 2025 9:23 AM IST

    देश भर में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस खास मौके पर पटना स्थित गांधी मैदान पहुंचे हैं। 

  • 31 March 2025 6:58 AM IST

    ईद-उल-फितर पर नमाज अदा करने के लिए दिल्ली के जामा मस्जिद में लोग जुट रहे हैं। 

  • 31 March 2025 6:25 AM IST

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से जींद- सोनीपत रूट पर दौड़ेगी। 

Read More
Next Story