मैं निर्दोष हूं, उम्मीद है कि न्याय मिलेगा, जेडीयू विधायक अनंत सिंह बोले
x

मैं निर्दोष हूं, उम्मीद है कि न्याय मिलेगा, जेडीयू विधायक अनंत सिंह बोले

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


3rd February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 3 Feb 2026 12:38 PM IST

    बिहार विधानसभा में शपथ लेने के बाद जेडीयू एमएलए अनंत सिंह ने कहा कि वो निर्दोष हैं, उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। 

  • 3 Feb 2026 12:18 PM IST

    JDU नेता अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में MLA की शपथ ली है। 

  • 3 Feb 2026 10:34 AM IST

    NDA सांसदों की बैठक में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से रफ्तार मिलेगी। 

  • 3 Feb 2026 9:35 AM IST

    दिल्ली और एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम है। 

  • 3 Feb 2026 9:24 AM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18% करने के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर तुरंत दिखा। मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 2400 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि निफ्टी इंडेक्स में करीब 700 अंकों की जोरदार बढ़त दर्ज की गई।

  • 3 Feb 2026 9:00 AM IST

    उत्तराखंड के कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक कुमार को कहना है कि वो और उसके दोस्त गणतंत्र दिवस मना रहे थे, तभी हम अपने एक दोस्त की दुकान पर गए। कुछ लड़के दुकान पर आए और दुकान के नाम को लेकर दुकानदार से बदतमीज़ी करने लगे। मैंने उनसे बदतमीज़ी बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि उनके धर्म में 'बाबा' शब्द सिर्फ़ सिद्धबली बाबा के लिए इस्तेमाल होता है, किसी और के लिए नहीं, और दुकानदार को दुकान का नाम बदलना होगा।

    दीपक कुमार कहते हैं कि दुकानदार ने मना कर दिया, और बात हिंदू-मुस्लिम मुद्दे में बदल गई। वे लड़के बजरंग दल के थे, और दुकान एक मुसलमान की थी। तो मैंने कहा, मेरा नाम मोहम्मद दीपक है, तुम्हें क्या लेना-देना?...मुझे समझ नहीं आता कि मेरे खिलाफ केस क्यों दर्ज किया गया, जबकि पूरी लड़ाई दूसरी तरफ से शुरू हुई थी। हम किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं करते, बल्कि एक विचारधारा को सपोर्ट करते हैं। हनुमान हर जिम मेंबर के लिए एक आदर्श हैं क्योंकि वह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • 3 Feb 2026 8:57 AM IST

    संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग होगी।

  • 3 Feb 2026 7:22 AM IST

    दिल्ली और एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ये तस्वीरें आनंद विहार की हैं। CPCB के मुताबिक, इलाके में AQI '334' दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है।


  • 3 Feb 2026 7:20 AM IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता ऐतिहासिक है।

Read More
Next Story