
लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी डियोगो जोटा और उनके भाई की सड़क हादसे में मौत
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
3rd July live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 3 July 2025 3:01 PM IST
लिवरपूल फुटबॉल क्लब के मशहूर फॉरवर्ड खिलाड़ी डियोगो जोटा का गुरुवार, 3 जुलाई को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा स्पेन के ज़मोरा प्रांत में हुआ। इस दुखद दुर्घटना में उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई। आंद्रे भी एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी थे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा एक लैम्बॉर्गिनी कार में यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय कार का टायर फट गया, जिससे वाहन सड़क से फिसलकर दूर जा गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
- 3 July 2025 1:36 PM IST
पहाड़ी इलाकों में बारिश का असर यमुना के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है और वो खतरे के निशान के करीब है।
- 3 July 2025 12:11 PM IST
दिल्ली जलबोर्ड मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन से पूछताछ जारी है। बता दें कि आप नेता पहले से कहते रहे हैं कि राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है।
- 3 July 2025 8:21 AM IST
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक बार फिर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत के बाद ही हुआ था। इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी।
- 3 July 2025 7:07 AM IST
श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में फंसे करीब 40 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने बचाया।केदारनाथ धाम के रास्ते में सोनप्रयाग के पास देर रात अचानक मलबा गिर गया, जिसके कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 से अधिक तीर्थयात्री कल रात करीब 10 बजे से फंसे हुए थे। बाद में एसडीआरएफ ने उन्हें बचा लिया।
- 3 July 2025 6:14 AM IST
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू-कश्मीर से रवाना हुआ। बता दें कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यह यात्रा हो रही है।