GST को लेकर बड़ा फैसला, अब दो स्लैब ही रहेंगे, इंश्योरेस सर्विसेज हुई GST फ्री
x

GST को लेकर बड़ा फैसला, अब दो स्लैब ही रहेंगे, इंश्योरेस सर्विसेज हुई GST फ्री

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


3rd september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 3 Sept 2025 10:56 PM IST

    GST काउंसिल ने हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस पर GST घटाकर ज़ीरो परसेंट (0%) कर दिया है। अब तक इस पर जीएसटी 18% था।


     

  • 3 Sept 2025 10:05 PM IST

    इस बैठक में 33 सदस्यीय समिति आठ साल पुराने जीएसटी कर ढांचे में बड़े बदलावों पर चर्चा की है। इससे पहले 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से जीएसटी में संसोधन की बात कही थी। इसके बाद सरकार ने जीएसटी की दो मुख्य दरें तय करने का प्रस्ताव रखा था। इसमें पहला पांच फीसदी और दूसरा 18 फीसदी। वहीं इसके अलावा, लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं (जैसे शराब, तंबाकू आदि) पर 40 प्रतिशत का विशेष कर लगाने का प्रस्ताव था।



  • 3 Sept 2025 10:00 PM IST

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। काउंसिल ने मौजूदा 12 फीसदी और 18 फीसदी दरों को हटा दिया है। इसके साथ ही अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5 फीसदी और 18 फीसदी को मंजूरी दे दी गई है। 



  • 3 Sept 2025 2:43 PM IST

    हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर काफी बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पुराने पुल पर नदी 207.04 पर बह रही है। हथनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज 161567 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज डिस्चार्ज163330 क्यूसेक ओखला बैराज डिस्चार्ज 196774 क्यूसेक है। 

  • 3 Sept 2025 1:07 PM IST

    बीआरएस से निलंबित किए जाने के बाद के कविता ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पार्टी विरोध कार्य के आरोप में उनके पिता के चंद्रशेखर राव ने निलंबित करने का फैसला सुनाया था। 

  • 3 Sept 2025 9:16 AM IST

    पंजाब के सभी 23 जिलों को भगवंत मान सरकार ने बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। बता दें कि 12 जिलों पर अधिक असर हुआ है। कुल 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। राज्य की सभी प्रमुख नदिया, सतलज,व्यास, रावी और घग्गर उफान पर हैं। 

  • 3 Sept 2025 6:21 AM IST

    तीन सितंबर को सुबह पांच बजे के आंकड़ों के मुताबिक पुराने रेल पुव पर यमुना नदी का जलस्तर 206.74 पर है।  हथनी कुंड बैराज पर डिस्चार्ज 170728 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज डिस्चार्ज 125485 क्यूसेक ओखला बैराज डिस्चार्ज 165145 क्यूसेक है। 

  • 3 Sept 2025 6:16 AM IST

    दिल्ली-एनसीआर में भी लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित हो गया है। इसी वजह से प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है। हालांकि, गुरुग्राम में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बावजूद जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर कोई एडवाइजरी घोषित नहीं की है।

  • 3 Sept 2025 6:15 AM IST

    उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा कदम उठाया है। नैनीताल, शिमला, चंडीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 3 सितंबर 2025 को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, नदियों-नालों के पास न जाएं और कमजोर या जर्जर इमारतों से दूर रहें।

  • 3 Sept 2025 6:13 AM IST

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज से फिर जनसुनवाई करेंगी। बता दें कुछ दिन पहले एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

Read More
Next Story