गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की
x

गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


4th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 4 Feb 2026 10:04 AM IST

    तेलंगाना बीजेपी चीफ एन रामचंदर राव ने कहा कि राहुल गांधी की यह आदत बन गई है कि वह झूठे दावे करते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है और हमारे लोकतंत्र पर भी आरोप लगाते हैं, और हमारी सेना का भी अपमान करते हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। विपक्ष के नेता के तौर पर वह जनता के मुद्दे उठाना भूल गए हैं। लोग उन्हें सेना और देश का अपमान करते हुए देखते हैं, फिर भी वह कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जहां एक झूठा इंसान विपक्ष का नेता बन गया है।

  • 4 Feb 2026 10:03 AM IST

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुईं। सुप्रीम कोर्ट SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले की सुनवाई करेगा और मुख्यमंत्री इस संबंध में कोर्ट में पेश होंगी।


  • 4 Feb 2026 9:12 AM IST

    जगद्गुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अब अयोध्या में एंट्री नहीं मिलेगी।

  • 4 Feb 2026 9:03 AM IST

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन नाबालिग बहनों ने एक इमारत की नौवीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और हर कोई हैरान है।

Read More
Next Story