राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री
x

राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


Click the Play button to hear this message in audio format

5th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 5 Feb 2026 11:42 AM IST

    राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं। हकीकत तो यह है कि उनके राज में हर रोज लिंचिंग होती थी। राजस्थान और केरल उसके जीते जागते सबूत रहे हैं। 

  • 5 Feb 2026 11:29 AM IST

    राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आखिर सरकार को चीन के मुद्दे पर चर्चा करने में क्या दिक्कत है। अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें बोलने से क्यों रोका जा रहा है। 

  • 5 Feb 2026 9:56 AM IST

    अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह सीधे तौर पर मेरे साथ नहीं था, क्योंकि इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बातचीत हुई थी, उससे कुछ घोषणाएं हुई हैं। उसके बाद, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही है। व्यापार समझौते की टाइमलाइन पर उन्होंने कहा कि  वाणिज्य मंत्री को इसकी बेहतर जानकारी होगी, क्योंकि वह सीधे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ बातचीत कर रहे हैं।

  • 5 Feb 2026 9:14 AM IST

    अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायत पर दर्ज दो FIR के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • 5 Feb 2026 8:54 AM IST

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि खंडाला घाट सेक्शन पर गैस टैंकर पलटने की वजह से जाम लगा हुआ है। 

Read More
Next Story