लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए..., परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी
x

'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


6th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है

Live Updates

  • 6 Feb 2026 10:37 AM IST

    परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने कहा कि मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो और फिर आपको पढ़ाई के जो विषय रखने हों, रखो। फिर आप छात्रों को हमेशा सफल पाएंगे।

  • 6 Feb 2026 10:34 AM IST

    परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए। एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही गिरोगे। Skill में भी 2 प्रकार के Skill हैं। एक है life skill और दूसरा है professional skill.उसमें भी कोई मुझसे पूछेगा कि किसी पर ध्यान देना चाहिए, मैं कहूंगा कि दोनों पर ध्यान देना चाहिए। बिना अध्ययन और ऑब्जरवेशन किए और बिना ज्ञान प्रयुक्त किए कोई भी स्किल आ सकता है क्या?

  • 6 Feb 2026 10:32 AM IST

    'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को सीख देते हुए कहा कि लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए।

  • 6 Feb 2026 10:06 AM IST

    जालंधर में गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या हो गई है। बदमाशों ने उन्हें पांच गोलियां मारीं। 

  • 6 Feb 2026 9:24 AM IST

    नोएडा के युवराज मेहता मौत मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। 

  • 6 Feb 2026 9:04 AM IST

    अमेरिका ने ईरानी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा है।

  • 6 Feb 2026 9:03 AM IST

    ओमान में आज से अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता शुरू होगी। 9 महीने बाद पहली बैठक होने जा रही है। 

  • 6 Feb 2026 9:02 AM IST

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दोपहर 3:50 बजे एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, एर्नाकुलम, करुकुट्टी में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिले के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

  • 6 Feb 2026 9:01 AM IST

    तमिल और मलयालम एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को ड्रग्स ज़ब्त होने के बाद चेन्नई सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read More
Next Story