
संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार, पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन का इंतजार-कांग्रेस
Breaking News: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
6th May live news: : देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 6 May 2025 12:38 PM IST
कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश का कहना है कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए। यही नहीं देश को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।
- 6 May 2025 11:41 AM IST
पहलगाम हमले पर सपा नेता लाला बिहारी यादव के बयान पर यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "आपने सपा के कार्यकाल में प्रशासन देखा है। गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और लूट थी। आज, भाजपा पिछले 8 वर्षों से सत्ता में है, और राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल है.... पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ है।"
- 6 May 2025 11:40 AM IST
उत्तर प्रदेश में मॉक ड्रिल के बारे में डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, "केंद्र सरकार से 7 मई को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी मिली है। (यूपी में) 19 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं। इस जगह की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह आदेश दिया है कि यह मॉक ड्रिल सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर की जाएगी, ताकि हम किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपट सकें... स्थानीय प्रशासन समय तय करेगा..."
- 6 May 2025 11:38 AM IST
बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया स्वदेश लौट चुकी हैं। बता दें कि उनका ब्रिटेन में इलाज चल रहा था।
- 6 May 2025 6:55 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार 12वें दिन पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
- 6 May 2025 6:08 AM IST
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रुख को और कड़ा कर लिया है। उन्होंने भविष्य में मिलने वाली वित्तीय सहायता पर रोक लगा दी है।
- 6 May 2025 6:05 AM IST
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं, "कभी-कभी कांग्रेस पार्टी के नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, भगवान राम पर...क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है?...उनके (कांग्रेस) लिए अकबर, हुमायूं और मुगल सत्य हैं, लेकिन भगवान राम सत्य नहीं हैं। उनके लिए वो बातें सत्य हैं जिनसे देश का कोई लेना-देना नहीं है और जो उनके एजेंडे को पूरा करती हैं, बाकी सब सत्य नहीं है...यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है..."