
दो दिन की न्यायिक हिरासत में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
7th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 7 Feb 2026 4:02 PM ISTपटना की अदालत ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि 31 साल पुराने एक केस में पटना पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तारी की थी।
- 7 Feb 2026 2:20 PM IST
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं, "आज 2047 तक विकसित भारत बनने की भारत की यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है... भविष्य को ध्यान में रखते हुए, और दोनों देशों के संबंधों, राजनयिक संबंधों और उनके नेताओं के बीच दोस्ती को देखते हुए, फरवरी 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हुई। इसका उद्देश्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पूरे देश में खुशी की लहर है। देश के हर क्षेत्र में भविष्य को लेकर बहुत उत्साह है। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में नए अवसर खुलेंगे, और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, लगभग तीस ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला संयुक्त राज्य अमेरिका, अब हमारे निर्यातकों के लिए सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा देगा।
- 7 Feb 2026 2:18 PM IST
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई ऐसी चीज़ें हैं जिन पर अब ज़ीरो ड्यूटी लगेगी जब हमारे एक्सपोर्टर अमेरिका सामान भेजेंगे। उदाहरण के लिए, रत्न और हीरे पर ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, जो भारत से बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट होते हैं, उन पर भी ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। स्मार्टफोन, जो भारत से बड़ी संख्या में अमेरिका एक्सपोर्ट होते हैं, उन पर भी ज़ीरो ड्यूटी जारी रहेगी।
इस तरह, ऐसी कई चीज़ें हैं जिन पर भविष्य में ज़ीरो ड्यूटी लगेगी। कृषि क्षेत्र में भी, कई ऐसी चीज़ें हैं जो भारत से अमेरिका एक्सपोर्ट की जाएंगी, जिन पर ज़ीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा, यानी अतिरिक्त ड्यूटी ज़ीरो होगी। उदाहरण के लिए, मसाले, चाय, कॉफी और उनसे बने प्रोडक्ट्स, नारियल और नारियल का तेल, वेजिटेबल वैक्स, सुपारी, ब्राज़ील नट, काजू और चेस्टनट। कई फल और सब्जियां भी इसमें शामिल हैं।
- 7 Feb 2026 2:16 PM IST
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "जिस तरह से हमारे किसानों के हितों की रक्षा की गई है, किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों की रक्षा की गई है। मेरा मानना है कि अमेरिका और भारत के बीच जो संयुक्त बयान कल देर रात फाइनल हुआ और दुनिया के सामने पेश किया गया, उसका देश के हर कोने में स्वागत हुआ है।
आज सुबह भी मैं एक वीडियो देख रहा था। उत्तर प्रदेश के संभल के एक साधारण कारीगर, जो हस्तशिल्प क्षेत्र में काम करते हैं, कह रहे थे, "अब टैरिफ अठारह परसेंट हो गया है। अब हमारी किस्मत अच्छी है, हमें बहुत फायदा होगा। नए ऑर्डर आएंगे, और तरक्की होगी।" ये उनके शब्द थे, जो मैंने आज सुबह एक पत्रकार के X (पहले ट्विटर) हैंडल पर सुने, जिसने उनका इंटरव्यू लिया था... इस समझौते के तहत, अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात पर जो पचास परसेंट का आपसी टैरिफ लगता था, उसे अब पचास परसेंट से घटाकर सिर्फ अठारह परसेंट कर दिया जाएगा। अठारह परसेंट हमारे सभी पड़ोसी देशों और दूसरे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ से कम है, जिनके साथ हम मुकाबला करते हैं, और इससे आने वाले दिनों में हमें और हमारे निर्यातकों को बहुत फायदा होगा।"
- 7 Feb 2026 2:12 PM ISTवाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश के भविष्य को देखते हुए अमेरिका से ट्रेड डील किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगों को परेशानी हो रही है कि आखिर यह कैसा हुआ है।
- 7 Feb 2026 12:53 PM IST
दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी हादसे में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है।
- 7 Feb 2026 12:04 PM IST
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।
इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए।आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।
- 7 Feb 2026 12:03 PM IST
जमीयत उलेमा के अध्यक्ष अरसद मदनी ने कहा कि नफ़रत के सौदागर और हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेना चाहिए। एक दिन ऐसा भी अवश्य आएगा जब ज़ालिमों के गले में ज़ंजीरें होंगी और देश एक बार फिर प्यार, मोहब्बत और इंसाफ़ के साये (रास्ते) में तरक़्क़ी करेगा सांप्रदायिक शक्तियां और कुछ संगठन हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं, जबकि उन्हें अपने पड़ोसी देश नेपाल के इतिहास से सीख लेनी चाहिए।
हाल के समय में नेपाल में भी इसी तरह की विचारधारा रखने वालों ने हिंदू राष्ट्र स्थापित किया था, लेकिन अंततः वह व्यवस्था समाप्त हो गई और वहाँ लोकतांत्रिक संविधान के तहत एक नई व्यवस्था अस्तित्व में आई। इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में किसी भी देश की वास्तविक प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण तभी संभव है जब वहाँ लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो, न कि किसी एक धर्म या विचारधारा को राष्ट्र पर थोपकर।
- 7 Feb 2026 10:28 AM ISTपूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी और उन्हें आईजीआईएमएस से पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
- 7 Feb 2026 9:34 AM IST
31 साल पुराने मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की आधी रात गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि उनकी हत्या हो सकती है।

