
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल पर बैन के फैसले पर फिलहाल रोक
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
8th july: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 8 July 2025 7:25 PM IST
CAQM ने दिल्ली सरकार की सिफारिश मान ली है। जिसके चलते एंड ऑफ लाइफ़ व्हीकल को फिलहाल १ नवंबर तक पेट्रोल पंप से ईंधन यानी तेल मिल सकेगा।
- 8 July 2025 1:27 PM IST
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन हो गया है। जोधपुर AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली।
- 8 July 2025 9:54 AM IST
मेरठ में यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह करेंगे कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक।यूपी DGP राजीव कृष्ण भी बैठक में शामिल होंगे।। इंटरस्टेट मीटिंग में 4 राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा के अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्यों में चर्चा होगी।आगरा, बरेली ज़ोन के ADG भी बैठक में शामिल होंगे।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन के साथ पश्चिमी यूपी के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी।
- 8 July 2025 9:50 AM IST
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम के पास स्थित एक ढाबे पर श्रद्धालु भोजन और आराम के लिए रुके हुए थे, तभी अचानक ढाबे की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ढाबे की छत जर्जर अवस्था में थी, जो ज्यादा भीड़ और बारिश की वजह से गिर गई। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और ढाबा संचालक से पूछताछ जारी है।
- 8 July 2025 8:56 AM IST
पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में एक आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर कर दिया गया है। राजा को पटना में हुई मुठभेड़ में ढेर किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य शूटर उमेश ने हत्या में इस्तेमाल हथियार राजा से ही खरीदे थे।
- 8 July 2025 7:16 AM IST
पाकिस्तान के बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है, तथा उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को पुरस्कार समिति को भेजा गया एक पत्र भी भेंट किया।
- 8 July 2025 6:34 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, इनमें से बहुत बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी। हमने व्यापार को लेकर उसे रोका है। हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा था कि अगर आप लड़ने वाले हैं तो हम आपके साथ कोई सौदा नहीं करेंगे। वे शायद परमाणु हथियार बनाने के चरण में थे इसे रोकना वाकई महत्वपूर्ण था।
- 8 July 2025 6:15 AM IST
किस देश पर कितना टैरिफ?
जापान, दक्षिण कोरिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, ट्यूनीशिया: 25%
म्यांमार, लाओस: 40%
दक्षिण अफ्रीका: 30%
इंडोनेशिया: 32%
बोस्निया: 30%
बांग्लादेश, सर्बिया: 35%
कंबोडिया, थाईलैंड: 36%
- 8 July 2025 6:14 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा आर्थिक झटका देते हुए 14 देशों के आयातित उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर सिलसिलेवार पोस्ट के ज़रिए ट्रंप ने बताया कि यह कदम अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने और घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने की दिशा में उठाया गया है।