
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
9th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
Live Updates
- 9 Feb 2026 1:32 PM IST
उन्नाव रेप पीड़ित के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। इस मामले में सेंगर को निचली अदालत से 10 साल की सज़ा मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि वो इस मामले में निचली अदालत से मिली सज़ा के खिलाफ हाई कोर्ट में पेंडिंग उसकी याचिका पर तीन महीने में फैसला ले। पीड़ित की ओर से सजा बढाने की मांग के साथ हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनो अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर तीन महीने में फैसला लेने को कहा है।
- 9 Feb 2026 1:30 PM IST
यूपी के उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत और सजा सस्पेंड पर सुनवाई जारी है।
- 9 Feb 2026 12:29 PM IST
बीजेपी पार्षद मंजूषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर चुनी गईं। बता दें कि नगर पार्षदों के बाद मेयर की चुनावी प्रक्रिया चल रही थी।
- 9 Feb 2026 11:33 AM IST
व्हाट्सएप यूजर के डेटा शेयरिंग से जुड़े मसले पर पर सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई टली।कोर्ट 23 फरवरी को आगे सुनवाई करेगा। मेटा और व्हाट्सएप्प ने NCLAT के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। NCLAT ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(CCI) की ओर से मेटा पर लगाए 213.14 करोड़ के जुर्माने को सही ठहराया था।
पिछ्ली सुनवाई में कोर्ट ने व्हाट्सएप्प और मेटा प्लेटफार्म को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी के लिए कड़ी फटकार लगाई थी।कोर्ट ने कहा था कि हम डेटा शेयरिंग के नाम इस देश के लोगों की निजता के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं देंगे। आप कह रहे है कि आप डेटाशेयरिंग के लिए तैयार न होने वाले यूजर को ऑप्ट आउट का विकल्प दें रहे है, लेकिन क्या एक आम इंसान इन जटिल शर्तों को समझ सकता है!
- 9 Feb 2026 9:32 AM IST
दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस का कहना है कि बम की धमकी से जुड़ी कॉल्स सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच मिली थीं।
- 9 Feb 2026 7:44 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान की नव निर्वाचित पीएम ताकाइची को दी जीत की बधाई है।
- 9 Feb 2026 6:51 AM IST
जेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं इस (बच्चा होने के) दावे को खारिज करता हूं। यह मुकेश रोशन और इन सभी जयचंदों की मिलकर मुझे बदनाम करने की साज़िश है। इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है, जिसका उस लड़की से रिश्ता है। इसकी जांच होनी चाहिए, न कि उस लड़की का उससे किस तरह का रिश्ता है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आकाश भाटी बताएगा मुकेश रोशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह सभी 'जयचंद' हैं; यह सब उनका खेल है, हमारे खिलाफ साज़िश करने का। अब, वे बताएं कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या रिश्ता है; वे आपको बताएंगे। मैं पूरी तरह से परेशान हूं...हम अपना आवेदन देंगे, हम कोर्ट जाएंगे।
- 9 Feb 2026 6:49 AM IST
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के धौला कुआं के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 257 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब कैटेगरी में है।
- 9 Feb 2026 6:13 AM IST
उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

