
Bihar Protest Live: महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोट चुराने की कोशिश-राहुल गांधी
Breaking News: वोटर लिस्ट सत्यापन के मुद्दे पर बिहार में महागठबंधन के घटक दल सड़कों पर है। पटना में राहुल गांधी ने कहा कि मतों की चोरी की कोशिश हो रही है।
9th July Live News: वोटर लिस्ट सत्यापन के मुद्दे पर बिहार में महागठबंधन के घटक दल सड़कों पर है। पटना में राहुल गांधी ने कहा कि मतों की चोरी की कोशिश हो रही है।
Live Updates
- 9 July 2025 12:19 PM IST
कांग्रेस का कहना है कि वोटबंदी के खिलाफ बिहार की दहाड़ साफतौर पर सुनाई दे रही है।चुनाव आयोग ने JDU-BJP के इशारे पर बिहार वासियों के अधिकारों पर हमला किया है, उनके मताधिकार को खत्म करने की चाल चली है।लेकिन बिहार की जनता इस अन्याय के आगे झुकने वाली नहीं है। हम बिहार के साथ हैं- उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।
- 9 July 2025 12:17 PM IST
बिहार कांग्रेस की तरफ से ट्वीट में कहा गया है कि आज JDU-BJP लोकतंत्र पर हमला कर रही है। वोटबंदी कर जनता से उनके अधिकार छीन लेने का षड्यंत्र रच रही है।लेकिन, हम खामोश नहीं बैठने वाले। जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।
- 9 July 2025 12:15 PM IST
वोटर लिस्ट रिविजन पर बिहार में महागठबंधन विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यहां के मतदाताओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वोटर लिस्ट रिविजन के नाम पर हक छीना जा रहा है। महाराष्ट्र की तरह यहां भी मतों की चोरी की कोशिश हो रही है।
- 9 July 2025 11:49 AM IST
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में 'बिहार बंद' पर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक आम आदमी के अधिकारों के हनन का विरोध करते हैं। बिहार की 88% से ज़्यादा आबादी मज़दूरी करने के लिए राज्य से बाहर जाती है... एक बेघर व्यक्ति अपना पहचान पत्र तो ढूंढ सकता है, लेकिन अपने पूर्वजों का पहचान पत्र कैसे ढूंढेगा। हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। चुनाव आयोग अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है... क्या यह लोकतंत्र की हत्या का निर्देश है या आदेश? भारत बंद पर, वे कहते हैं, "गरीब और वंचित वर्ग का हर व्यक्ति इसका समर्थन कर रहा है। मैं इस सफल अभियान की सराहना करता हूं।
- 9 July 2025 11:46 AM IST
'बिहार बंद' पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाते रहते हैं... उनके घटक दलों ने आपत्ति जताई थी कि पिछले चुनावों में विभिन्न मतदाताओं के नामों में दोहराव हुआ है। मृत लोगों के नाम सूची में थे। ऐसे में अगर नाम हटाने का प्रावधान है, तो वे इसे राजनीतिक एजेंडा क्यों बना रहे हैं?"
- 9 July 2025 10:54 AM IST
राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।
- 9 July 2025 10:53 AM IST
'बिहार बंद' पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कहते हैं, "हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर निकले हैं। अगर सड़कें खामोश हो जाती हैं, तो संसद भटक जाती है।
- 9 July 2025 10:05 AM IST
गुजरात में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार सुबह वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला गंभीरा नदी पर बना पुल अचानक ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है।घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है जब पुल पर कई वाहन गुजर रहे थे। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते पुल की नींव कमजोर हो गई और वह ध्वस्त हो गया। हादसे के समय पुल पर कई वाहन थे, जो सीधे नदी में समा गए।
स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे वाहनों की तलाश जारी है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि नदी की तेज़ धाराओं में कुछ वाहन बह भी सकते हैं।पुल के गिरने के कारण वडोदरा-आणंद के बीच यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। क्षेत्रीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि यातायात के लिए त्वरित वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
- 9 July 2025 10:00 AM IST
मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सचिव वेदिका प्रकाश शेट्टी को धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वेदिका शेट्टी आलिया भट्ट की कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 76 लाख रुपये से अधिक की राशि चुराकर फरार हो गई थी।
- 9 July 2025 9:59 AM IST
बिहार में वोटर्स लिस्ट सत्यापन का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। जहानाबाद-दरभंगा समते कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गई हैं।