
भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Breaking News: देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के साथ संसद के बजट सेशन से कराएंगे रूबरू। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Breaking News: देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के साथ संसद के बजट सेशन से कराएंगे रूबरू। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 9 March 2026 9:22 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में भी बीते सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 315 अंक फिसलकर क्लोज हुआ। विदेशी बाजारों से मिल रहे संकेतों को देखते हुए सोमवार को भी बाजार में कमजोरी जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।
- 9 March 2026 9:22 AM IST
बीते सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को डाउ फ्यूचर्स 1120 अंक यानी 2.36 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं डाउ जोंस 453 अंक गिरकर 47,522 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी 500 में 157 अंक और नैस्डैक में 361 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
- 9 March 2026 9:21 AM IST
ग्लोबल बाजारों में आई इस गिरावट का असर सोमवार को एशियाई बाजारों में भी दिखाई दिया। गिफ्ट निफ्टी करीब 575 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जिससे भारतीय बाजार के लिए रेड सिग्नल मिल रहा है।
जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4100 अंक यानी 7.40 फीसदी गिरकर लगभग 51,407 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटकर 24,889 के आसपास पहुंच गया। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब 440 अंक गिरकर 5,096 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल बाजार में उथल-पुथल ने वैश्विक शेयर बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

