
Air India Plane Crash Live: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अहमदाबाद
गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। ताजा जानकारी के लिये बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Air India Plane Crash Live: गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। ताजा जानकारी के लिये बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 12 Jun 2025 8:11 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ हैं।
- 12 Jun 2025 5:06 PM IST
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में राहत बचाव के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के 150 जवान जुटे हुये हैं।
- 12 Jun 2025 5:00 PM IST
कांग्रेस की कद्दावर नेता सोनिया गांधी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं। दृश्य बहुत ही हृदय विदारक हैं। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और प्रार्थना कर रहा है।
- 12 Jun 2025 4:59 PM IST
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमें अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल पर काम कर रही हैं। वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही हैं।
- 12 Jun 2025 4:58 PM IST
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के बाद एनडीआरएफ ने असरवा और मेघानीनगर के कुछ हिस्सों सहित पांच किलोमीटर के इलाके की घेराबंदी कर दी है। ये सभी घनी आबादी वाले इलाके हैं, जहां 100 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है, क्योंकि विमान कई घरों पर गिर गया।
- 12 Jun 2025 4:56 PM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, अहमदाबाद की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हमें एक विनाशकारी मानवीय त्रासदी का सामना करने के लिए मजबूर कर दिया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो प्रभावित हुए हैं। दुख की इस घड़ी में, राष्ट्र उनके साथ एकजुटता से खड़ा है।