5 राज्यों में चुनावों का एलान, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को
x

5 राज्यों में चुनावों का एलान, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, पांचों राज्यों के नतीजे 4 मई को

आज केंद्रीय चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे जुड़ा हर अपडेट फेडरल देश पर यहां देखिए


पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों और चुनाव से जुड़ी दूसरी घोषणाओं का एक-एक अपडेट जानने के लिए विजिट कीजिए द फेडरल देश

Live Updates

  • 15 March 2026 4:27 PM IST

    असम में 9 अप्रैल को चुनाव , 4 मई को मतगणना

    केरल में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को मतगणना

    पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

    तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव। 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि मतगणना की तारीख 4 मई है।

    पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। और बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बंगाल में भी 4 मई को ही मतगणना होगी।

  • 15 March 2026 4:24 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- ईवीएम में प्रत्याशियों के कलर फोटो लगी होंगी। चुनाव आयोग ने 30 कदम उठाए हैं। सभी जानकारी मोबाइल एप पर मिलेगी। बूथ कर्मचारियों के पास पहचान पत्र होंगे। 

  • 15 March 2026 4:21 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा-मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बताने में देरी नहीं होगी। हर दो घंटे के बाद वोटिंग का प्रतिशत बताया जाएगा। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद कुल वोटिंग प्रतिशत बताया जाएगा।

  • 15 March 2026 4:19 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग होगी।

  • 15 March 2026 4:18 PM IST

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR से फर्जी वोटिंग रुकेगी।

  • 15 March 2026 4:17 PM IST

    EC- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।

  • 15 March 2026 4:14 PM IST

    असम में 2.5 करोड़ मतदाता, केरल में 2.70 करोड़ मतदाता और पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

  • 15 March 2026 4:13 PM IST

    पांच राज्यों में 2.1 लाख मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। 25 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए जाएँगे। 8.5 लाख सुरक्षा अधिकारी भी तैनात होंगे।

  • 15 March 2026 4:09 PM IST

     मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा-"निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी। पांच राज्यों में 17.5 करोड़ वोटर हैं।"

  • 15 March 2026 4:04 PM IST

    पांच राज्यों में चुनावी शेड्यूल की घोषणा हो रही है

Read More
Next Story