LIVE Putin India Visit Live: हैदराबाद हाउस में ऐतिहासिक समझौते, भारत-रूस संबंधों में नई मजबूती
x

Putin India Visit Live: हैदराबाद हाउस में ऐतिहासिक समझौते, भारत-रूस संबंधों में नई मजबूती

Breaking News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरे में डिफेंस, ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी डील हुई है।


Breaking News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। इस दौरे में डिफेंस, ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी डील हुई है।

Live Updates

  • 5 Dec 2025 1:12 PM IST

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष पर भारत की संतुलित और जिम्मेदार भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह सराहना करते हैं कि भारत शांति प्रयासों को गंभीरता से देख रहा है। पुतिन ने यह भी उल्लेख किया कि भारत और रूस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और दोनों देश इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं।

    भरोसा एक बड़ी ताकत है — मोदी

    द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच लगातार संवाद बना हुआ है। मोदी ने पुतिन से कहा “हम लगातार संपर्क में रहे हैं। आपने भी एक सच्चे मित्र की तरह हर जानकारी से हमें अवगत कराया। मेरा मानना है कि भरोसा एक बहुत बड़ी ताकत है।”

  • 5 Dec 2025 1:02 PM IST

    नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने एक बार फिर वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रूस–यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत “तटस्थ नहीं, बल्कि पूरी तरह शांति के पक्ष में” है।

    पीएम मोदी ने वार्ता की शुरुआत से पहले कहा “भारत शांति के साथ है। हम हमेशा शांति का समर्थन करते हैं और मानते हैं कि संवाद ही समाधान का रास्ता है।”

  • 5 Dec 2025 12:48 PM IST

    हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि यूक्रेन संकट पर उनसे कई बार चर्चा हो चुकी है और भारत इस मामले में तटस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने दोहराया कि भारत शांति और संवाद का मार्ग अपनाने के पक्ष में है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी बैठक में अपनी स्थिति जाहिर करते हुए कहा कि रूस भी शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 5 Dec 2025 12:18 PM IST

    भारत और रूस डिफेंस और ट्रेड समेत कई खास एरिया पर बातचीत करने वाले हैं। इनमें से एक है भारत के रूस में बने Su-30MKI फाइटर एयरक्राफ्ट के बेड़े का मॉडर्नाइजेशन और ज़रूरी मिलिट्री हार्डवेयर की सप्लाई में तेज़ी लाना। बातचीत में ट्रेड के भी खास तौर पर शामिल होने की उम्मीद है। मार्च में खत्म हुए पिछले फाइनेंशियल ईयर में दोनों देशों के बीच बाइलेटरल ट्रेड वॉल्यूम $68.7 बिलियन तक पहुंच गया था, और दोनों पक्ष 2030 तक इस आंकड़े को $100 बिलियन तक बढ़ाने का लक्ष्य बना रहे हैं। 

  • 5 Dec 2025 7:06 AM IST

    यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ बैठक इसके बाद दोनों नेताओं की यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग होगी। मुख्य एजेंडा में शामिल हैं मुक्त व्यापार समझौते (FTA), रूसी सेना में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी,नागरिक परमाणु सहयोग,रक्षा साझेदारी को नई गति देना।

  • 5 Dec 2025 7:05 AM IST

    दोपहर लगभग 4 बजे, पीएम मोदी और पुतिन भारत–रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। इसके लिए दोनों नेता भारत मंडपम जाएंगे, जहां भारतीय और रूसी बिजनेस लीडर्स से मुलाकात होगी। चर्चा का केंद्र बिंदु—द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाई देना—बताया जा रहा है।

  • 5 Dec 2025 7:05 AM IST

    दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन में आयोजित गार्ड ऑफ ऑनर से होगी। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    हैदराबाद हाउस में भारत–रूस शिखर वार्ता

    करीब सुबह 11 बजे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच 23वीं भारत–रूस शिखर बैठक होगी। इस महत्वपूर्ण वार्ता में व्यापार,ऊर्जा,रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष

    सामरिक सहयोग

    जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे।

  • 5 Dec 2025 7:04 AM IST

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर स्वयं पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की झप्पी और आत्मीय मुलाकात ने भारत–रूस मित्रता की मजबूत तस्वीर पेश की।

Read More
Next Story