IND vs PAK मैच के बाद जमकर हुआ बवाल, Team India की Sportsmenship पर उठे सवाल

17 Feb 2026 12:22 PM IST  ( Updated:2026-02-17 06:56:32  )

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा एक विवाद की हो रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा एक विवाद की हो रही है। खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर बहस छिड़ गई है।

मैच खत्म होने के बाद आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। इसे खेल भावना का हिस्सा माना जाता है। लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कई इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं।