x

फैंस हो जाएं तैयार! टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा टकरा सकते हैं भारत और पाकिस्तान

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिल सकता है। कब, कहां और कैसे ये ममुकिन होगा? जानिए पूरा समीकरण


Click the Play button to hear this message in audio format

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से मात दी। भले ही पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। कब, कहां और कैसे ये मुमकिन होगा और क्या होगा इसकी पूरा का पूरा समीकरण? चलिए आपको बताते और समझाते हैं, हमारे इस खास वीडियो में-

कैसे मुमकिन है IND vs PAK की दोबारा टक्कर?

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने हों, इसके लिए सबसे पहली शर्त यह है कि दोनों टीमें 'सुपर-8' स्टेज में पहुंचें। भारत पहले ही अपना टिकट पक्का कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के लिए अगला मैच 'करो या मरो' जैसा है। पाकिस्तान को सुपर-8 में जाने के लिए नामीबिया को हर हाल में हराना होगा। नामीबिया को हराते ही पाकिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप में कैसे होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? इसको जानने के लिए पहले आपको प्वॉइंट्स टेबल को समझना होगा।


कैसा है प्वॉइंट्स टेबल का हाल?

ग्रुप ए में भारत 3 मैचों में 6 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं पाकिस्तान 3 मैचों में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर पाकिस्तान नामीबिया को हरा देता है, तो वह बेहतर रन रेट के साथ यूएसए को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएगा और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगा।

Read More
Next Story