INDIA vs PAKISTAN मैच में कौन होगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? कौन होगा सबसे बड़ा खतरा?

इंडिया का अगला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाला है। इस मैच में कौन सा खिलाड़ी गेमचेंजर साबित होगा और इस अहम मुकाबले में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन ?


Click the Play button to hear this message in audio format

India vs Pakistan: टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से है। ये मैच 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों के दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। हालांकि पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में दो ही मुकाबले खेले हैं और उसने भी दोनों मैच जीते हैं, लेकिन वो ग्रुप-ए की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में ये लड़ाई नंबर-1 बनाम नंबर-2 की है। जिस तरह के हालातों से गुजरने के बाद इस महामुकाबले पर मुहर लगी है, उसके बाद उसका रोमांच और बढ़ गया है।

भारत और पाकिस्तान की टीमों पर जीत का दबाव भी अब ज्यादा है। ऐसे में 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले में कौन बन सकता है सबसे बड़ा गेमचेंजर? कैसी रहेगी इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन और कैसी है इस अहम मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारी? इन्हीं सब मुद्दों पर द फेडरेल देश ने बात की पूर्व क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव से-

Read More
Next Story