नीतीश कुमार चले राज्यसभा, तो अब कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? तीन नामों पर चर्चा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मुहर लग चुकी है। सुशासन बाबू तो दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन अब उनके बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। मुख्यमंत्री की रेस में कई दिग्गज नाम शामिल हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के लिए तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो तीन नाम, जो बिहार के सीएम की कुर्सी की पर बैठने के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

