OSCARS 2026: 14 साल बाद ऑस्कर में फिर हुआ टाई, दो फिल्मों को मिला एक ही अवॉर्ड

16 March 2026 12:56 PM IST  ( Updated:2026-03-16 08:31:13  )

ऑस्कर में इस साल की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत सिनेमैटोग्राफी की श्रेणी में रही। फिल्म 'Sinners' के लिए ऑटम डुराल्ड अर्कापाव ने 'बेस्ट सिनेमैटोग्राफी' का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

OSCAR 2026: ऑस्कर 2026 की रात कई मायनों में ऐतिहासिक रही। जहाँ पॉल थॉमस एंडरसन की 'One Battle After Another' ने 6 बड़े अवॉर्ड्स जीतकर सबको पीछे छोड़ दिया, वहीं माइकल बी. जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। इस साल ऑटम डुराल्ड अर्कापाव ने सिनेमैटोग्राफी में इतिहास रचा, तो वहीं 14 साल बाद एक 'टाई' ने सबको हैरान कर दिया।

जहाँ कुछ के लिए यह रात जश्न की थी, वहीं 'Marty Supreme', 'The Secret Agent' और 'Bugonia' के लिए रात फीकी रही। कई नॉमिनेशन्स होने के बावजूद ये फिल्में खाली हाथ घर लौटीं। ऑस्कर 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारा ये खास VIDEO