Abhishek Sharma और Ishan Kishan पर बना सस्पेंस, क्या Pakistan के खिलाफ खेल पाएंगे मैच?
T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अभिषेक शर्मा के बाद अब ईशान किशन को लेकर भी सस्पेंस बन गया है।

Ishan Kishan and Abhishek Sharma: T-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने USA को मात देकर अपना पहला मैच जीता, लेकिन दूसरे मैच से पहले ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अभिषेक शर्मा के बाद अब ईशान किशन को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले ईशान को बुमराह की एक तीखी गेंद लगने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले अभिषेक शर्मा भी पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब ईशान किशन के खेलने पर भी सस्पेंस बन गया है।
बुमराह की वापसी तय
बुमराह लगातार दूसरे दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आए, जो भारत के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि वह अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, किशन के लिए स्थिति उतनी सकारात्मक नहीं रही, क्योंकि गेंद उनके पैर पर लगने के बाद वह लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए। हालांकि, वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। वहीं, बुमराह के नामीबिया के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी करने की पूरी संभावना है। यह मुकाबला उनके लिए रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अभ्यास जैसा साबित होगा।

