x
Srini Se Samvad

क्यों भारत के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्विपक्षीय ट्रेड डील करने को हुए मजबूर?

SriniSeSamvad पॉडकॉस्ट में The Federal के एडिटर इन चीफ S Srinivasan ने भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कहा कि कहीं ना कहीं जिस प्रकार भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रे़ड समझौता हुआ उसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दबाव में आ गए. Why


#SriniSeSamvad पॉडकॉस्ट में The Federal के एडिटर इन चीफ S Srinivasan ने भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कहा कि कहीं ना कहीं जिस प्रकार भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रे़ड समझौता हुआ उसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दबाव में आ गए जिसके बाद उन्होंने अचानक भारत के साथ ये डील करने का फैसला किया जो कई महीनों से लटका हुआ था.

ट्रंप ने कहा पीएम मोदी के अनुरोध पर अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला किया है. इसके बदले में भारत अमेरिका पर टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को शून्य करेगा. लेकिन ये संभव नहीं है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा. ऐसे में अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए भारत अपना बाजार नहीं खोलेगा.

उन्होंने कहा 500 बिलियन डॉलर जो भारत ने अमेरिका से खरीदने की बात ट्रंप ने कही है वो एक वर्ष में नहीं बल्कि कुछ वर्षों में होगा.

Read More
Next Story