x

Rishabh Pant अब छोड़ेंगे LSG का साथ? पंत और गोयनका के वीडियो ने मचाया बवाल!

ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके साथ इस तरह की सार्वजनिक बातचीत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या गोयनका का यह 'कॉर्पोरेट स्टाइल' क्रिकेट टीम के माहौल को खराब कर रहा है?


IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सीजन शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के लिए मैदान के अंदर और बाहर की स्थिति किसी डरावने सपने जैसी होती जा रही है। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली 6 विकेट की हार ने न केवल लखनऊ की बल्लेबाजी की पोल खोल दी, बल्कि एक ऐसे विवाद को जन्म दे दिया है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है।

मैदान के बीच 'बॉस' का लेक्चर

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कैमरों की नजर एक ऐसे दृश्य पर पड़ी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका मैदान के बीचों-बीच कप्तान ऋषभ पंत और कोचिंग स्टाफ के साथ खड़े थे। वीडियो में आवाज तो साफ नहीं है, लेकिन गोयनका के हाथ हिलाने के अंदाज और उनके चेहरे के हाव-भाव साफ बता रहे थे कि वे टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं और कप्तान से जवाब मांग रहे हैं। ऋषभ पंत, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, वहां काफी शांत और असहज नजर आ रहे थे।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ऋषभ पंत अब लखनऊ की टीम के साथ बनें रहेंगे या फिर वो भी के एल राहुल की तरह इस टीम का साथ छोड़ देंगे। जानने के लिए देखिए हमारा ये खास वीडियो-



Read More
Next Story