
ट्रंप के फरमान पर अमल, 250 अवैध अप्रवासी लाए जा रहे हैं भारत
अमेरिका ने भारत से नाता रखने वाले 250 अवैध अप्रवासियों को भारत भेज रहा है। अमेरिकी सेना के विमान से इन लोगों को लाया जा रहा है।
अमेरिका में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप का नजरिया सख्त है। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि दुनिया में किसी भी देश का नागरिक अगर उसके पास अमेरिका का वैध दस्तावेज नहीं है तो उसे जाना होगा। इस कड़ी में सैंट एंटोनियो से यूएस एयरफोर्स का एक प्लेन 250 भारतीयों को लेकर भारत आ रहा है। बताया जा रहा है कि यूएस का यह जहाज अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है।
सूत्रों के मुताबिक अवैध प्रवासी भारतीयों के पहले जत्थे को सी-147 प्लेन से भेजा गया है। इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजा गया। पेंटागन के मुताबिक पांच हजार से अधिक अप्राविसयों को टेक्सास और कैलिफोर्निया में रखा गया है जहां से उन्हें भेजा जा रहा है। प्यू व्यू रिसर्च के मुताबिक अमेरिकी में अवैध भारतीय अप्रवासियों की संख्या करीब सात लाख 25 हजार है। पहले नंबर पर मेक्सिको, दूसरे पर अल सल्वाडोर और तीसरे नंबर पर भारत है।