AI फील्ड में फ्रांस की भारत संग जुगलबंदी, आखिर क्या है वजह?
x

AI फील्ड में फ्रांस की भारत संग जुगलबंदी, आखिर क्या है वजह?

Narendra Modi एआई एक्शन समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस में हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इस फील्ड में भारत ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि दुनिया के लिए अहम क्यों है।


India France Relation: पेरिस में आपका स्वागत है, मेरे मित्र नरेंद्र मोदी! आपसे मिलकर खुशी हुई, प्रिय जेडी वेंस! एआई एक्शन समिट के लिए हमारे सभी भागीदारों का स्वागत है। चलिए काम पर लग जाएं!एक्स पर इस ट्वीट के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संदेश दिया कि भारत क्यों जरूरी है। हालांकि यहां आपके दिल और दिमाग में सवाल उठ रहे होंगे कि एआई( Artificial Intelligence) के क्षेत्र में अमेरिका और चीन का दबदबा है ऐसे में फ्रांस ने भारत का चुनाव करने का फैसला क्यों किया।

फ्रांस में एआई एक्शन समिट
एआई एक्शन समिट का आयोजन फ्रांस कर रहा है और भारत को सह अध्यक्षता का मौका मिला है। समिट से पहले मैक्रों (Emanuel Macron) ने कहा कि फ्रांस टेक संप्रभुता हमारा और भारत दोनों का संयुक्त एजेंडा है, ऐसे में दोनों देश मिलकर ना सिर्फ द्विपक्षीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर बेहतर नतीजे दे सकते हैं।

मैक्रों ने कहा कि भारत के साथ हमारा संबंध ऐतिहासिक और घनिष्ठ है, अमेरिका और चीन के साथ मिल कर काम करमना चाहते हैं लेकिन निर्भर नहीं रहना चाहते। यह खुला सच है कि भारत उभरती हुई वैश्विक शक्ति है, हर साल भारत से लाखों की संख्या में इंजीनियर निकलते हैं जो यूरोप और अमेरिका दोनों से मिलाकर भी अधिक है। मैक्रों ने कहा कि हम जब आत्मनिर्भर होने की बात करते हैं तो उसका अर्थ निर्भरता में कमी से है। वैश्विक स्तर पर एआई फील्ड में बेहतरीन काम के साथ सामंजस्य बैठाते हुए आगे बढ़ना है। अमेरिका, चीन के बाद फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, यूएई और जर्मनी बेहतर काम कर रहे हैं।

जानकार कहते हैं कि भारत के सामने चुनौती और अवसर दोनों है, ऐसी सूरत में पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर इस तरह से संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे भारत को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।एआई को लेकर मैक्रों खुद कितने आशावादी है इसे आप ऐसे समझ सकते हैं। वो बार बार कहते हैं कि एआई की भविष्य है, कुछ इसी तरह का विचार पीएम मोदी का है। यानी कि इस विषय पर दोनों की सोच में भिन्नता नहीं है। मैक्रों ने 2018 में इंडो- पैसिफिक स्ट्रैटेजी की शुरुआत की थी। एआई एक्शन समिट साल 2024 में दक्षिण कोरिया में हुआ था।

Read More
Next Story