अमेरिका में कोविड से भी बड़ा जैविक हमला हो सकता है, चीन से जुड़े दो वैज्ञानिकों पर आरोप
x

अमेरिका में कोविड से भी बड़ा जैविक हमला हो सकता है, चीन से जुड़े दो वैज्ञानिकों पर आरोप

अमीरका में पकडे गए दो चीनी वैज्ञानिकों पर आरोप है कि वे गुपचुप तरीके से एक खतरनाक फंगस की तस्करी अमेरिका में करने की साजिश रच रहे थे, जो कोविड से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.


Dangerous Than Covid 19 : अमेरिका में हुए एक अहम घटना क्रम के बाद कोविड से भी घातक वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है। चीन मामलों के प्रमुख अमेरिकी विशेषज्ञ गॉर्डन जी. चांग ने बड़ा दावा किया है कि अगर अमेरिका ने अब भी चीन के प्रति सख्त कदम नहीं उठाए, तो उसे कोविड-19 से भी बड़ी आपदा झेलनी पड़ सकती है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दो चीनी वैज्ञानिकों पर अमेरिका में खतरनाक फफूंद (fungus) की तस्करी का मामला सामने आया है।


क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, चीन की युनकिंग जियान (33) और जुनयोंग लियू (34) पर आरोप है कि वे गुपचुप तरीके से अमेरिका में ‘फ्यूजेरियम ग्रेमिनेरम’ (Fusarium graminearum) नामक फंगस की तस्करी करने की योजना बना रहे थे।
यह फफूंद गेहूं, चावल, मक्का और जौ जैसी फसलों को संक्रमित करता है और 'हेड ब्लाइट' नामक गंभीर बीमारी फैलाता है।


कितना खतरनाक है यह फफूंद?

वैज्ञानिकों ने इसे "संभावित जैव-आतंकवाद हथियार" बताया है।

इससे हर साल अरबों डॉलर की फसल बर्बाद हो जाती है।

यह इंसानों और पशुओं में उल्टी, लिवर डैमेज और प्रजनन विकृति पैदा कर सकता है।

दोनों आरोपी पहले चीन में इसी पर शोध कर चुके हैं।


चीन के इरादों पर गॉर्डन चांग की चेतावनी

चांग ने अमेरिकी मीडिया होइसे Fox News से बातचीत में कहा:

“यह सिर्फ एक वैज्ञानिक मामला नहीं, एक सुनियोजित हमला है। जब चीन ने 2019 में ‘जनता का युद्ध’ (People’s War) अमेरिका के खिलाफ घोषित किया था, तब से यह घटनाएं एक रणनीतिक हमले की दिशा में बढ़ रही हैं।”


चांग ने यह भी याद दिलाया कि:

2020 में सभी 50 अमेरिकी राज्यों में चीन से अनचाहे बीज भेजे गए थे।

2024 में चीनी ऑनलाइन रिटेलर टेमु ने भी लोगों को बिना अनुरोध बीज भेजे।

“यह सब कुछ सामान्य नहीं, बल्कि पर्यावरणीय और जैविक हमले का हिस्सा है।”

क्या होना चाहिए कदम?

गॉर्डन चांग का सुझाव:

“हमें चीन से रिश्ते तुरंत तोड़ने चाहिए। कोविड, फेंटानाइल जैसे जहर के बाद अब यह जैविक हमला — अगला हमला और भी खतरनाक हो सकता है।”

कौन हैं गॉर्डन चांग?

'China Is Going to War' सहित कई चर्चित पुस्तकों के लेखक

दो दशकों तक चीन और हांगकांग में कानूनी और कारोबारी कार्य

अमेरिकी लॉ फर्म Paul Weiss और अंतरराष्ट्रीय फर्म Baker & McKenzie में वरिष्ठ पदों पर रहे


चीन की ओर से आ रहे जैविक और पर्यावरणीय खतरों को अमेरिका अब केवल "दुर्घटनाएं" मानकर नजरअंदाज नहीं कर सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोविड से भी विनाशकारी हमला संभव है।


Read More
Next Story