अमेरिका ने हिंद महासागर में डुबोया ईरान का युद्धपोत, भारत से लौट रहा था, 80 से ज्यादा मौत
x
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ईरान का वो युद्धपोत जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन 2026 बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था।

अमेरिका ने हिंद महासागर में डुबोया ईरान का युद्धपोत, भारत से लौट रहा था, 80 से ज्यादा मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में टॉरपीडो दागकर एक ईरानी जहाज़ को डुबो दिया।


ईरान के खिलाफ अमेरिका ने एक बहुत बड़ा हमला किया है। अमेरिका ने ईरान के एक युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया। ये घटना श्रीलंका तट के पास हुई और अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने श्रीलंका के हवाले से बताया है कि अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट बता रही है कि जिस ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने मार गिराया, वो एक पूर्वी भारतीय बंदरगाह से ईरान लौट रहा था। रॉयटर्स का कहना है कि यह जानकारी श्रीलंका के उप विदेश मंत्री ने स्थानीय टीवी पर दी।

अब इसकी पुष्टि अमेरिका ने भी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में टॉरपीडो दागकर एक ईरानी जहाज़ को डुबो दिया।




कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जो ईरानी युद्धपोत डूबा वो नौवो क्लास का फ्रिगेट था, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन 2026 बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद ईरान वापस लौट रहा था।

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेरथ ने संसद को सूचित किया कि सुबह जहाज से संकट संदेश मिलने के बाद श्रीलंका नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें गाले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More
Next Story