थर्ड वर्ल्ड कंट्री बैन, ट्रंप की नई पॉलिसी से कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित?
x

थर्ड वर्ल्ड कंट्री बैन, ट्रंप की नई पॉलिसी से कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित?

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ‘असुरक्षित’ देशों' से आने वाले प्रवासियों के ग्रीन कार्ड और वीज़ा की सख्त समीक्षा की जाएगी। यह नई नीति तुरंत लागू हो गई है।


Click the Play button to hear this message in audio format

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि तीसरी दुनिया के देशों से आने वाले लोगों के माइग्रेशन पर अब रोक लगा दी जाएगी। यह निर्णय उस घटना के बाद लिया गया, जिसमें एक अफगान नागरिक ने वॉशिंगटन में दो नेशनल गार्ड्स पर गोली चला दी थी। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका के सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए सभी तीसरी दुनिया वाले देशों से माइग्रेशन बंद करना जरूरी है।

कहां से आया 'तीसरी दुनिया' शब्द?

तीसरी दुनिया का यह शब्द शीत युद्ध (Cold War) के समय का है। उस वक्त दुनिया तीन हिस्सों में विभाजित थी।

पहली दुनिया (First World)

अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, स्वीडन, आयरलैंड, स्पेन जैसे विकसित देश।

दूसरी दुनिया (Second World)

सोवियत संघ, पूर्वी यूरोप, चीन से जुड़े कम्युनिस्ट देश जैसे—पोलैंड, पूर्वी जर्मनी, वियतनाम, उत्तर कोरिया, लाओस आदि।

तीसरी दुनिया (Third World)

वे देश जो इन दोनों गुटों में शामिल नहीं थे और आर्थिक रूप से पिछड़े माने जाते थे। इनमें अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के कई विकासशील देश शामिल थे।

नई अमेरिकी नीति

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ‘असुरक्षित’ देशों' से आने वाले प्रवासियों के ग्रीन कार्ड और वीज़ा की सख्त समीक्षा की जाएगी। यह नई नीति तुरंत लागू हो गई है। 27 नवंबर 2025 या उसके बाद किए गए सभी आवेदन इसी नियम के तहत देखे जाएंगे। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) के डायरेक्टर जोसेफ एडलो ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले है और अब अमेरिका पिछली सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा नहीं भुगतेगा।

किन देशों पर लगाई गई है रोक?

इस सूची में भारत शामिल नहीं है। ऐसे में जिन देशों के नागरिक अब अमेरिका में माइग्रेशन के लिए प्रतिबंधित हैं, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, बुरुंडी, चाड, कांगो गणराज्य, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लाओस, लीबिया, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं। ये वही देश हैं, जिन्हें ट्रंप ने पहले भी यात्रा प्रतिबंध (Travel Ban List) वाली लिस्ट में रखा था।

Read More
Next Story