
अमेरिका-चीन डील के बाद ट्रंप का इशारा, भारत से भी बड़ी डील संभव
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की और कहा कि जल्द भारत के साथ भी बहुत बड़ा करार हो सकता है जिससे बाज़ारों में हलचल बढ़ी।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक व्यापार समझौता कर लिया है और जल्द ही भारत के साथ एक बहुत बड़ा समझौता होने की संभावना है। ट्रंप व्हाइट हाउस में आयोजित बिग ब्यूटीफुल बिल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने इस बात का संकेत दिया।
ट्रंप ने चीन के साथ हुए समझौते के विवरण साझा नहीं किए। उन्होंने कहा कि हर कोई समझौता करना चाहता है और उसका हिस्सा बनना चाहता है। कुछ महीने पहले मीडिया कह रहा था क्या आपके पास किसी का भी ध्यान है? खैर, हमने कल ही चीन के साथ करार किया है। हमारे पास कुछ बेहतरीन डील्स हैं। और एक डील आने वाली है, शायद भारत के साथ बहुत बड़ी डील। हम भारत को खोलने जा रहे हैं, जैसे हम चीन को खोल रहे हैं।
हर देश से नहीं होगा समझौता- ट्रंप
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका हर देश के साथ समझौता नहीं करेगा। हम हर किसी से डील नहीं करेंगे। कुछ देशों को तो सिर्फ एक पत्र भेजेंगे। धन्यवाद, अब आपको 25, 35 या 45 प्रतिशत शुल्क देना होगा। यह आसान तरीका है, लेकिन मेरी टीम ऐसा नहीं चाहती। वे थोड़ा ऐसा करना चाहते हैं, लेकिन मेरी तुलना में वे ज्यादा डील करना चाहते हैं।
जिनेवा में बनी थी चीन-अमेरिका की प्रारंभिक सहमति
इससे पहले जून में CNN की एक रिपोर्ट के अनुसारअमेरिका और चीन ने एक नए व्यापार समझौते पर सहमति बनाई थी, जो पिछले महीने जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में बनी प्रारंभिक शर्तों को पुनर्जीवित करता है। इस समझौते से पहले दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव इस हद तक बढ़ चुका था कि द्विपक्षीय व्यापार लगभग ठप हो गया था।
इस अस्थायी व्यापार युद्धविराम से वैश्विक बाजारों, कंपनियों और उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है, जो महीनों से बढ़ते टैरिफ और अनिश्चितता से जूझ रहे थे।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी तेजी
इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) को संबोधित करते हुए अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की संभावना जल्द ही बन सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक ऐसा साझा रास्ता खोज लिया है, जो उनके हितों को पूरा करता है।
लटनिक ने कहा कि उनको लगता है कि हम एक बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं, और अमेरिका व भारत के बीच एक व्यापार समझौते की अपेक्षा निकट भविष्य में की जा सकती है
(एएनआई इनपुट के साथ)