मुझसे खेल मत खेलना, कोर्ट के आदेश के बाद और भड़के ट्रंप, दुनिया भर पर 15% टैक्स का नया वार!
x

'मुझसे खेल मत खेलना', कोर्ट के आदेश के बाद और भड़के ट्रंप, दुनिया भर पर 15% टैक्स का नया वार!

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी आयात शुल्क को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके कई टैरिफ रद्द किए जाने के फैसले को “हास्यास्पद” बताया है।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों को चेतावनी दी कि वे टैरिफ समझौतों का पालन करें। यह बयान तब आया जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनके कई आयात करों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रंप ने आपातकालीन कानून का इस्तेमाल कर लगभग हर देश पर जो टैरिफ लगाए थे, वे मान्य नहीं हैं। लेकिन ट्रंप इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को “हास्यास्पद” बताया। उन्होंने कहा कि अब वे 10% की जगह 15% ग्लोबल टैरिफ लगाना चाहते हैं।

'खेल खेलने की कोशिश मत करना'

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि, 'कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस हास्यास्पद फैसले की आड़ में 'खेल खेलने' की कोशिश करेगा, खासकर वो जिन्होंने सालों और दशकों तक अमेरिका को लूटा है। उन्हें पहले से भी कहीं अधिक भारी टैरिफ और खराब नतीजों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप का नया आदेश

ट्रंप के एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (कार्यकारी आदेश) के मुताबिक, वे कांग्रेस को दरकिनार करते हुए मंगलवार से दुनिया भर के आयात पर 10% टैक्स लगा सकते हैं। इसी दिन वो अपना 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण भी देने वाले हैं।

क्यों अहम है यह मामला?

इससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है। कई देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ सकती हैं। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप की नई चेतावनी के बाद आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Read More
Next Story