दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने से 4 लोग घायल, एक भारतीय भी शामिल
x
UAE के शहर शारजाह के औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम से काला धुआं उठता दिखाई दिया। यह घटना दुबई में ईरान के हमलों की खबरों के बाद सामने आई

दुबई एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने से 4 लोग घायल, एक भारतीय भी शामिल

यूएई के गृह मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा खतरे का स्तर बहुत अधिक है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वे घर के अंदर ही रहें, बाहर न निकलें और खिड़कियों तथा खुले स्थानों से दूर रहें


Click the Play button to hear this message in audio format

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरने से दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक घायल हो गए।

इससे पहले दिन में कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में ईरान के जवाबी हमले तेज़ हो गए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी AFP ने प्रत्यक्षदर्शियों और अपने संवाददाताओं के हवाले से दी।

यूएई के गृह मंत्रालय ने कहा,“सुरक्षा खतरे का स्तर बहुत अधिक है।” मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वे घर के अंदर ही रहें, बाहर न निकलें और खिड़कियों तथा खुले स्थानों से दूर रहें, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यूएई की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

बुधवार को यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने बताया कि वह ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही है।

रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि देश के कई हिस्सों में सुनी गई तेज आवाजें मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट करने की कार्रवाई के कारण हैं।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने क्ष पर पोस्ट करते हुए कहा: “यूएई की वायु रक्षा प्रणाली फिलहाल ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों का सामना कर रही है। सुनी गई आवाजें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट करने की कार्रवाई का परिणाम हैं।”

सऊदी अरब ने भी ड्रोन और मिसाइलों को किया नष्ट

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने अलग-अलग बयान जारी करते हुए कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है।

मंत्रालय के अनुसार पूर्वी प्रांत में 4 ड्रोन गिराए गए, शायबा तेल क्षेत्र की ओर जा रहे 2 ड्रोन एम्प्टी क्वार्टर में नष्ट किए गए। इसके अलावा पूर्वी प्रांत में 2 और ड्रोन मार गिराए गए। अल-खार्ज गवर्नरेट के पूर्व में 5 ड्रोन गिराए गए।

यही नही, हफ़्र अल-बातिन में 2 ड्रोन नष्ट किए गए। प्रिंस सुल्तान एयरबेस की ओर दागी गई 6 बैलिस्टिक मिसाइलें रोकी गईं। पूर्वी प्रांत की ओर दागी गई 1 बैलिस्टिक मिसाइल को भी इंटरसेप्ट किया गया और शायबा तेल क्षेत्र की ओर जा रहे 2 और ड्रोन भी नष्ट किए गए।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते इस संघर्ष के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

Read More
Next Story