
'खार्ग द्वीप' पर भीषण बमबारी, ईरान ने भी उड़ाए 5 अमेरिकी विमान
ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 14 दिनों से लगातार जारी है। जहां इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर
Breaking News: ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका की जंग पिछले 15 दिन से जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 14 March 2026 2:25 PM IST
'ईरान समझौता तो करना चाहता है, पर वैसी डील मुझे मंज़ूर नहीं' - ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साफ़ कहा कि ईरान उनके साथ समझौता (डील) करने के लिए तैयार है, लेकिन वे जिस तरह की शर्तें रख रहे हैं, मैं उन्हें कभी नहीं मानूँगा।
ट्रंप का कहना है कि ईरान पर दबाव पूरी तरह से काम कर रहा है, लेकिन ईरान अभी भी अपनी शर्तों पर अड़ा हुए है। कुछ दिनों पहले ही ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि अब ये युद्ध ज़्यादा दिन नहीं चलने वाले, लेकिन उसके बाद से ही ईरान ने अपने हमले और तेज़ कर दिए।
- 14 March 2026 11:27 AM IST
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ईरान पर हमलों का हुआ विरोध
न्यूयॉर्क में ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों का विरोध हो रहा है। इस विरोध को दर्शाने के लिए के टाइम्स स्क्वायर पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी जमा हुए। प्रदर्शनकारी ईरान पर किए गए हवाई हमलों (Operation Epic Fury) का विरोध कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है।
प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताने के लिए अपने हाथों में बैनरऔर तख्तियां पकड़ी हैं। जिन पर लिखा है युद्ध बंद करो। ईरान पर हमले बंद होने चाहिए।
- 14 March 2026 11:18 AM IST
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुआ हमला
शनिवार सुबह इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) पर हमला हुआ, जिसके बाद वहां से धुआं उठता देखा गया। हमला दूतावास के अंदर बने हेलिपैड को निशाना बनाकर किया गया था। शुरुआती जानकारी में इसे मिसाइल हमला बताया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्टों में ड्रोन के इस्तेमाल की आशंका भी जताई जा रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि इराक में सक्रिय ईरान समर्थकों ने यह हमला किया है, क्योंकि वे पहले भी अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की धमकी देते रहे हैं। इन समर्थकों का कहना है कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहते हैं, जो इस जंग की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल के एक हवाई हमले में मारे गए थे।
- 14 March 2026 9:09 AM IST
ईरान का सऊदी बेस पर हमला, अमेरिका के 5 विमान क्षतिग्रस्त
ईरान ने सऊदी अरब में स्थित एक सैन्य बेस पर हमला किया है, जिसमें अमेरिका के पाँच KC-135 टैंकर विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह हमला तब हुआ जब ये विमान प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ज़मीन पर खड़े थे।
अमेरिकी अधिकारियों ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' को बताया कि हाल के दिनों में ईरानी मिसाइल हमले में इन विमानों को निशाना बनाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि इन टैंकर विमानों को नुकसान पहुँचा है, लेकिन इन्हें ठीक कर लिया जाएगा और जल्द ही ये दोबारा अपनी सेवा में लौट आएंगे।
- 14 March 2026 8:20 AM IST
ट्रंप की चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों को समाप्त कर दिया है, जो खार्ग द्वीप पर स्थित हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि वहां की तेल संरचनाओं पर भी अगला हमला किया जा सकता है।
- 14 March 2026 8:18 AM IST
तेहरान में हुए जोरदार धमाके
इज़राइल और अमेरिका के हमलों के खिलाफ विरोध जताने और फिलिस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन करने के बाद, तेहरान के केंद्र में जोरदार धमाके महसूस किए गए।
Next Story

